दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने का ऐलान किया है। उन्होंने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की घोषणा की है। इस तरह वह दो साल से अधिक समय बाद अपने देश वापस लौटेंगी।
बता दें कि शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी का एलान किया है। उनके इस ऐलान को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में हलचल बढ़ने की संभावना है।
बांग्लादेश में बढ़ सकता है राजनीतिक तनाव
शेख हसीना की वापसी की तारीख के ऐलान के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ने की आशंका है। वहां उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं, इस महीने की शुरुआत में नए पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की मांग के बाद से देश में हिंसा बढ़ने की खबरें भी सामने आई हैं।











