प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बड़ा बयान सामने आया है। राजा भैया ने हिंदुओं को एकजुट रहने और सनातन धर्म के प्रति ईमानदार रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुओं को किसी राजनीतिक दल में बंधकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्राथमिकता देनी चाहिए।
‘इस्लाम से एकजुटता सीखें हिंदू’
राजा भैया ने अपने बयान में कहा कि हिंदुओं को इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके लिए इस्लाम प्राथमिकता है। इसी तरह हिंदुओं को भी अपने धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
‘हिंदू किसी राजनीतिक दल में बंधकर न रहें’
कुंडा विधायक ने हिंदुओं को राजनीतिक दलों के प्रति अंधी निष्ठा रखने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को किसी एक राजनीतिक दल में बंधकर नहीं रहना चाहिए। राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे, लेकिन धर्म और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता बनी रहनी चाहिए।
सनातन के प्रति ईमानदारी पर दिया जोर
राजा भैया ने कहा कि हिंदुओं को सनातन के प्रति ईमानदार होना चाहिए। उनके मुताबिक, राजनीतिक दल स्थायी नहीं होते और समय के साथ बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी राजनीतिक दल को अपनी प्राथमिकता बनाने के बजाय सनातन धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है।












