लखनऊ/अयोध्या: अयोध्या में दसवें दीपोत्सव-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस भव्य आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के 56 घाटों पर असंख्य दीप जलाकर भव्य नजारा प्रस्तुत किया जाएगा।
दीपोत्सव का आयोजन पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान राम की पैड़ी पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में देश-विदेश से आए रामलीला दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही करीब 2,000 कलाकार विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित करेंगे। दसवें दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए अयोध्या में विशेष तैयारियां की गई हैं।











