एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए तैयार है। कई बार रिलीज को लेकर अटकलें लगने के बाद अब फिल्म की नई तारीख सामने आ गई है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
बता दे कि फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार सलमान खान की फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी चुनौती भी रहने वाली है। दरअसल, 4 दिसंबर को ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
‘मातृभूमि’ और ‘ईठा’ के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर
दिसंबर की शुरुआत में दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ सलमान खान की ‘मातृभूमि’ है, तो दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘ईठा’ रिलीज होने वाली है।
दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। अब देखना होगा कि दर्शकों की पहली पसंद कौन सी फिल्म बनती है और सिनेमाघरों में किसे ज्यादा प्रतिक्रिया मिलती है।
ट्रेलर को लेकर भी बढ़ा इंतजार
फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर पर टिकी है। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर को जारी किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने मुंबई में मीडिया को फिल्म के ट्रेलर की झलक दिखाई है। माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है।
सलमान-चित्रांगदा की जोड़ी आएगी नजर
‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब रिलीज डेट और ट्रेलर को लेकर बढ़ती हलचल के बीच दर्शकों को फिल्म की पहली झलक का इंतजार है। फिलहाल 4 दिसंबर की तारीख तय होने के साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।













