Nude Dining Restaurant: क्या आपने कभी ऐसा डिनर एक्सपीरियंस सुना है, जहां लोग बिना कपड़ों के खाना खाने पहुंचते हैं? अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसा ही एक अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां लोग सामान्य ड्रेस कोड की जगह न्यूड डाइनिंग एक्सपीरियंस का हिस्सा बनते हैं।
फ्लोरिडा के हॉलीवुड में मौजूद C.L.A.S.S. Soiree Steakhouse में हर महीने के पहले सोमवार को यह खास डिनर आयोजित किया जाता है। इस दौरान करीब 15 से 20 लोग शामिल होते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार इस अनुभव का हिस्सा बनते हैं।
शुरुआत में नहीं उतारने पड़ते सारे कपड़े
रेस्टोरेंट पहुंचने के बाद मेहमानों को कपड़े बदलने के लिए कहा जाता है और उन्हें रोब उपलब्ध कराए जाते हैं। शुरुआत से ही पूरी तरह बिना कपड़ों के रहने का कोई दबाव नहीं होता है। लोग अपनी इच्छा के अनुसार धीरे-धीरे इस अनुभव में शामिल होते हैं।
हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। हर डिनर को सॉफ्ट तौलिया और सीट कवर दिया जाता है। रेस्टोरेंट के दरवाजे बंद रहते हैं और खिड़कियों को भी ढक दिया जाता है।
स्टाफ रहता है पूरी तरह कपड़ों में
इस डिनर की खास बात यह है कि सिर्फ मेहमान ही इस अनुभव का हिस्सा बनते हैं, जबकि रेस्टोरेंट का स्टाफ पूरी तरह कपड़ों में रहता है। मेहमानों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।
पांच कोर्स मील और शैंपेन टोस्ट
यह सिर्फ बिना कपड़ों के खाना खाने का अनुभव नहीं है। मेहमानों को पांच कोर्स का खास खाना परोसा जाता है और इसके साथ शैंपेन टोस्ट भी आयोजित किया जाता है। पूरा आयोजन एक अपस्केल डाइनिंग एक्सपीरियंस के तौर पर रखा जाता है।
टिकट की कीमत भी खास
इस अनोखे डिनर में शामिल होने के लिए अलग-अलग टिकट कीमत तय की गई है। सिंगल महिलाओं के लिए टिकट की कीमत 150 डॉलर यानी करीब 14,300 रुपये है। वहीं सिंगल पुरुषों के लिए 250 डॉलर यानी लगभग 23,842 रुपये और कपल्स के लिए करीब 300 डॉलर यानी लगभग 28,575 रुपये देने होते हैं।
बॉडी पॉजिटिविटी से जुड़ा कॉन्सेप्ट
रेस्टोरेंट के शेफ और मालिक Maurad Ali के मुताबिक, इस तरह के अनुभव के लिए लोगों के बीच रुचि मौजूद है। उनका कहना है कि स्टाफ को इस तरह ट्रेन किया गया है कि मेहमान खुद को सहज और सम्मानित महसूस करें।
इस कॉन्सेप्ट को नेचुरिज्म या न्यूडिस्ट लाइफस्टाइल से भी जोड़ा जाता है। इसे बॉडी इमेज, सेल्फ-अक्सेप्टेंस और बॉडी पॉजिटिविटी जैसे मुद्दों पर बातचीत के एक माध्यम के तौर पर भी देखा जाता है।














