लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । बता दे कि एक पारिवारिक विवाद इतना हिंसक हो गया कि दो महिलाओं की नाक कट गई। आरोप है कि पहली मां की मौत पर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। बेटी को गंभीर हालत में देखकर गुस्साई मां ने भी बदला लेने के लिए दामाद और बहन की नाक दांतों से काट ली। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
माइक जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पडुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रवण कश्यप की शादी करीब चार साल पहले चचरापुरवा गांव की रहने वाली प्रीति से हुई थी। शनिवार को प्रीति के मायके जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने चचेरे भाई की शादी में जाना चाहती थी, लेकिन श्रवण इसके लिए तैयार नहीं था। वही विवाद बढ़ने पर झगड़ा मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर श्रवण ने पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर दांतों से उसकी नाक काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बेटी की हालत देखकर आग बबूला हुई मां
वही घायल प्रीति ने फोन पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंचे। अपनी बेटी को खून से लथपथ और दर्द से तड़पता देख उसकी मां श्रीदेवी घुटनों के बल गिर पड़ीं। दोनों परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच श्रवण की 18 साल की बहन मोनी बीच-बचाव करने पहुंच गई। आरोप है कि श्रीदेवी ने गुस्से में मोनी का चेहरा पकड़कर दांतों से उसकी नाक काट दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
घटना की पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घायल पत्नी और ननद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पडुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ झगड़ा बाद में दोनों परिवारों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













