सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को होने वाला है, लेकिन इवेंट की तारीख का खुलासा हो गया है। उम्मीद है कि इस दिन गैलेक्सी Z वाइड फोल्ड और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा लॉन्च किए जाएंगे, तारीखों का खुलासा होने के बाद अब दोनों फोन की कीमतों से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है, जिससे पता चलता है कि ये स्मार्टफोन किस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं। ये दोनों फोन पिछले मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं।
जाने कितनी होगी कीमत
सैमसंग के इस खास फोल्डेबल फोन की कीमत 2000 डॉलर (करीब 1 लाख 90 हजार 800 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस नए फोल्डेबल मॉडल में लॉन्च से ही गूगल का जेमिनी इंटेलिजेंस इंटीग्रेटेड होगा। SE डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की US में कीमतों से जुड़ी डिटेल्स उनके ऑफिशियल डेब्यू से पहले लीक हो गई हैं।
पब्लिकेशन का दावा है कि 256GB स्टोरेज वाले Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत US में $2099 (लगभग Rs. 2,00,300) हो सकती है। इसकी कीमत Galaxy Z Fold 7 से$100 (लगभग Rs. 9,500) ज़्यादा होगी, जिसकी कीमत $1,999 (लगभग Rs. 1,90,700) थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी कंपोनेंट्स की ज़्यादा कीमतों से फोन की कीमतों पर असर पड़ने की उम्मीद है।
जाने स्पेसिफिकेशन के बारे में
Galaxy Z Fold 8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा।
Galaxy Z Wide Fold की ये होगी कीमत
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि Samsung एक वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन तैयार कर रहा है, जिसे फिलहाल Galaxy Z Wide Fold कहा जा रहा है। इस फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,899 (लगभग 1,81,200 रुपये) हो सकती है।















