बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। सुपरस्टार आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई में एक बेहद निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी रचाई। मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
बांद्रा वाले घर में हुई रजिस्टर मैरिज, गवाह बने कई वीवीआईपी मेहमान
जानकारी के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की यह शादी बेहद इंटिमेट रही, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। दोनों ने आमिर के बांद्रा स्थित आवास पर कानूनी तौर पर मैरिज रजिस्टर पर साइन किए। इस खास मौके पर आमिर खान के बच्चे भी अपने पिता को नया जीवन शुरू करते देख बेहद खुश नजर आए।
भले ही शादी को काफी प्राइवेट रखने की कोशिश की गई, लेकिन इस शादी के गवाह बनने के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आमिर के घर पहुंचीं। मेहमानों की लिस्ट में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता राज ठाकरे, मशहूर फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, देश का सबसे बड़ा बिजनेस घराना यानी अंबानी परिवार और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान जैसे नामचीन चेहरे शामिल रहे।
क्या है आमिर और गौरी के बीच का एज गैप?
इंटरनेट पर शादी की तस्वीरें आते ही फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की उम्र क्या है और दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है? आपको बता दें कि आमिर खान जहां 61 साल के हो चुके हैं, वहीं गौरी स्प्रैट की सटीक उम्र और उनका बैकग्राउंड अभी पूरी तरह आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच एक लंबा एज गैप है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लगातार चर्चाएं और बहस छिड़ गई हैं। वायरल तस्वीरों में दोनों रजिस्टर पर साइन करते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।















