बिजनौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। BJP के जिला मंत्री प्रभात यादव पर एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपी ने उसके क्लीनिक पर अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू किया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि बाद में अस्पताल चलाने के बदले उससे रंगदारी भी मांगी जाने लगी।
मामले में थाना चांदपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। BJP नेता पर लगे गंभीर आरोपों के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।













