हमीरपुर- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दुल्हे का सबसे खास दिन उसके लिए सबसे खराब दिन में बदल गया…क्योंकि कुछ दबंगों ने दूल्हे के साथ में मारपीट की है…
जानकारी के लिए बता दें कि दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने मारपीट की है…लाठी डंडे के साथ दबंगों ने कार के शीशे तोड़े और हंगामा करते हुए दूल्हे को कार से खींचकर निकाला और उसके साथ में मारपीट शुरु कर दी…
इसी के साथ में दूल्हे के साथ में भाई और परिजनों के साथ में मारपीट का आरोप है…
इस मारपीट में दूल्हा घायल हो गया…और उसे इलाज के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है….
इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने खुलासा करते हुए ये भी बताया कि पहले भी इन दबंगों ने उनके साथ में मारपीट की है…पुरानी रंजिश में मारपीट की बात सामने आई है…राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना है…











