बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइज़ी ‘पति पत्नी और वो’ का नया अध्याय ‘पति पत्नी और वो दो’ अब दर्शकों के सामने आ चुका है। हाल ही में इसका 1 मिनट 22 सेकंड का टीज़र रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म में इस बार कॉमेडी और कन्फ्यूजन का लेवल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
बता दें, आयुष्मान खुराना इस फिल्म में प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो तीन महिलाओं के बीच उलझ जाते हैं। इन तीनों किरदारों में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण रिश्ता धीरे-धीरे जटिल और मजेदार हालातों में बदल जाता है।
प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में गलतफहमियां और हास्यपूर्ण घटनाएं लगातार बढ़ती जाती हैं। वहीं विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आते हैं, जो इस उलझे हुए मामले की जांच करते हैं, जिससे कहानी में कॉमेडी और बढ़ जाती है।
मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को एक बार फिर रिश्तों की उलझनों पर आधारित मनोरंजक कॉमेडी देखने को मिलेगी।














