West Asia में बढ़ते तनाव का असर अब विमान सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में IndiGo और Air India समेत कई एयरलाइंस ने रविवार को United Arab Emirates (UAE) खासकर Dubai जाने वाली उड़ानों को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। Middle East में बदलते हालात के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव और कुछ फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है।
IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि Middle East की मौजूदा स्थिति को देखते हुए Dubai में फ्लाइट ऑपरेशन पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके चलते उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। साथ ही यात्रियों को लेटेस्ट अपडेट देने के लिए नोटिफिकेशन भी भेजे जा रहे हैं।
वहीं Air India ने बताया कि UAE एयरपोर्ट अथॉरिटीज के निर्देशों के बाद 15 मार्च को कई उड़ानों में कटौती करनी पड़ी है। एयरलाइन के अनुसार Air India अब केवल दिल्ली-दुबई के बीच एक रिटर्न फ्लाइट ही संचालित करेगी, जबकि दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार को रद्द कर दिया गया है।
Air India की सहयोगी कंपनी Air India Express भी दिल्ली-दुबई रूट पर सिर्फ एक ही रिटर्न फ्लाइट संचालित करेगी। वहीं दुबई के लिए तय छह उड़ानों में से पांच को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा Abu Dhabi के लिए Air India Express की सभी पांच उड़ानें भी दिनभर के लिए रद्द कर दी गई हैं।
हालांकि एयरलाइन ने बताया कि Sharjah से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें जारी रहेंगी। साथ ही Ras Al Khaimah से Kozhikode और Kochi के लिए भी उड़ानें संचालित की जा सकती हैं, लेकिन यह स्लॉट उपलब्धता और परिचालन परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
एयरलाइंस ने रद्द हुई फ्लाइट्स से प्रभावित यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के नई तारीख पर टिकट रीबुक कराने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। एयरलाइंस ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
दरअसल West Asia में जारी तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी तेजी आई है। इसी वजह से IndiGo, Air India और Akasa Air जैसी कई एयरलाइंस ने हाल ही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज भी लागू किया है।















