डेस्क : स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला ने अपना नया डिवाइस Motorola Edge 70 Neo पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उतारा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम का Snapdragon प्रोसेसर, 50MP Sony LYTIA कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसे 40 हजार रुपये से कम की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी की है।

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और ऑफर्स

Motorola Edge 70 Neo के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage में पेश किया है।

बात दे की लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती 10 दिनों तक ग्राहकों को 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जाएगा। इन ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकेंगे। nnफोन की बिक्री 1 दिसंबर 2026 से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या है खास?

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक बताई गई है। स्क्रीन में Water Touch फीचर भी मिलता है, जिससे गीली उंगलियों से भी फोन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी की ओर से 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Neo में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें बेहतर स्टेबिलिटी के लिए OIS सपोर्ट भी मौजूद है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के जरिए यूजर्स फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव ले सकेंगे।

7,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी इस स्मार्टफोन का प्रमुख आकर्षण है। Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो स्मार्टफोन में लंबे बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं।

यूपी में SIR की प्रक्रिया कहां तक पहुंची? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

शेयर करना
Exit mobile version