Aamir Khan Gauri Spratt Wedding : मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपनी नई ज़िंदगी शुरू कर दी है। बता दे उन्होंने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी कर ली। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर और गौरी की ये शादी आमिर के घर पर ही हुई। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब शादी की पहली एक्सक्लूसिव फोटोज़ सामने आ गई हैं।
आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर
वही आमिर और गौरी दूल्हा-दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में आमिर खान ने सफेद शेरवानी पहनी थी। उन्होंने चश्मा और हाथ में ब्रेसलेट पहना था। गौरी ने भी सफेद कलर की ड्रेस पहनी थी। गौरी ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया। उन्होंने साइड पार्टेड चोटी बनाई थी और लाइट मेकअप किया था। दुल्हन के इस लुक में गौरी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
फोटो में आमिर और गौरी ज़मीन पर बैठकर टेबल पर पेपर साइन करते दिख रहे हैं। गौरी के हाथ में एक अंगूठी का बॉक्स भी था। आमिर के बेटे आज़ाद भी साइड सीट पर दिखे। गौरी के बेटे भी बीच पर बैठे दिखे। फोटो में आमिर खान की मां और आमिर-गौरी का परिवार नजर आ रहा है।
ये सभी स्टार्स आमिर खान की शादी में पहुंचे
आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ आमिर खान और गौरी की शादी में पहुंचे। वहीं अंबानी परिवार भी आमिर खान की शादी में पहुंचा। आमिर खान के बच्चे जुनैद खान, आइरा खान भी शादी में शामिल हुए। एक्ट्रेस एली अबराम भी शादी में नजर आईं। राज ठाकरे, इरफान पठान भी आमिर खान की शादी में शामिल हुए।
इससे पहले दो बार दूल्हा बन चुके
जानकारी के अनुसार, आमिर खान इससे पहले दो बार दूल्हा बन चुके हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उन्होंने 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। लेकिन 16 साल बाद शादी टूट गई।
इसके बाद आमिर को किरण राव से प्यार हो गया। उन्होंने 2005 में किरण से शादी की। किरण और आमिर का एक बेटा आज़ाद है। यह शादी भी 16 साल चली। आमिर की अपनी दोनों एक्स-वाइफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों आमिर के फंक्शन में नजर आते हैं।
एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं
गौरी और आमिर एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और बॉन्डिंग है। 2025 में आमिर ने अपने जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था।














