नई दिल्ली : मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का फर्स्ट लुक आ गया है. बेसब्री से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे. फेमस फिल्ममेकर प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ में बोमन ईरानी, ​​सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में हैं.

इन फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

बता दे कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैवान के जरिए सातवीं बार साथ आ रहे हैं. दोनों इससे पहले ये दिल्लगी (1994), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत (1998), आरज़ू (1999) और टशन (2008) में साथ काम कर चुके हैं.

अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “कोई सब कुछ देखता है, कोई कुछ नहीं भुलाता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! #हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघर में आएगी!” पहले पोस्ट में अक्षय ब्लैक बीनी और डीप शेड्स पहने हुए दिखे। उनके चारों ओर डार्क रेड आउटलाइन थी और उसके साथ टैगलाइन लिखी थी – “बदला सब कुछ चढ़ा है।”

सैफ बहुत इंटेंस लुक में दिख रहे

वही दूसरी ग्रीन और रेड नियॉन इमेज में सैफ बहुत इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। इसकी टैगलाइन है हर एक सेंस वहीब है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्ट ने आने वाली मूवी के लिए और भी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। दोनों एक्टर्स के लुक से एक बात तो साफ है कि ऑडियंस को काफी इंटेंस ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

केरल के कोच्चि में हुई शूटिंग

‘हैवान’ की शूटिंग केरल के कोच्चि में हुई है। वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फैन ने ‘हैवान’ को KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने दबाई असली रकम! बरामद हुए ढाई-तीन करोड़

शेयर करना
Exit mobile version