लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। हालिया तबादला सूची में 125 डिप्टी एसपी (DSP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई वरिष्ठ डीएसपी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियों पर एक नजर:
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

सुनील कुमार सिंह: डीएसपी, बिजनौर

अरुण कुमार शुक्ला: डीएसपी, कौशांबी

रनवीर सिंह यादव: डीएसपी, शाहजहांपुर

वीरसेन सिंह: डीएसपी, बलरामपुर

गंगाराम चौधरी: डीएसपी, ईओडब्ल्यू (EOW) मुख्यालय

अमित प्रताप सिंह: डीएसपी, बहराइच

शिव ठाकुर: डीएसपी, मेरठ

दुष्यंत सिंह: डीएसपी, एलआईयू (LIU) प्रयागराज

प्रदीप कुमार सिंह: डीएसपी, एलआईयू (LIU) कानपुर नगर

जितेंद्र कुमार (द्वितीय): एसीपी, आगरा कमिश्नरेट

मोहसिन खान: डीएसपी, साइबर क्राइम मुख्यालय

विनय कुमार द्विवेदी: एसीपी, वाराणसी कमिश्नरेट

भाष्कर कुमार: डीएसपी, मुरादाबाद

दुष्यंत कुमार सिंह: डीएसपी, हाथरस

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह तबादला सूची पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को बदलने के उद्देश्य से जारी की गई है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

‘टिन्नू खान होता तो बुलडोजर चल जाता...’, राम धन गबन पर भड़के Asim Waqar

शेयर करना
Exit mobile version