डेस्क : Honor ने अपने होम मार्केट चीन में Magic 9 सीरीज पेश की है। इस सीरीज में Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition शामिल हैं। इनमें Super Edition को ज्यादा पावरफुल बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Honor Magic 9 Super Edition में 6.81 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 2788×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। फोन में 95.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 1.03mm नैरो बेजल्स दिए गए हैं।
11,000mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 11,000mAh बैटरी शामिल है। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
200MP कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Honor Magic 9 Super Edition में 200MP का Samsung S5KHP5 मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.55-इंच सेंसर, f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 50MP Sony LYTIA 500 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट करता है। फोन में 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Magic 9 Super Edition Android 17 पर आधारित MagicOS 11 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन में कूलिंग के लिए विंड-टनल फैन, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। डिवाइस को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है।
कीमत और वेरिएंट
Honor Magic 9 Super Edition को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 12GB+256GB मॉडल की कीमत 4,499 Yuan यानी करीब 54,000 रुपये है। 12GB+512GB वेरिएंट 4,999 Yuan यानी करीब 63,000 रुपये में आता है, जबकि 16GB+512GB मॉडल की कीमत 5,499 Yuan यानी करीब 72,000 रुपये रखी गई है। फोन Popcorn Yellow, Curtain Black, Opening Statement और Olive Green कलर में उपलब्ध है।















