हाथरस: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुसैनी गांव में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक युवक के भाई और परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का दावा है कि यह पूरी घटना कल की है, जहाँ युवती से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए हैं और उन्होंने मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।

पीड़ित परिवार गांव के नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। इस पूरे मामले पर सादाबाद कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के परिजनों से तहरीर ले ली गई है। पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हर पहलू से मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।

Health Tips : आयुर्वेद संसार में डॉक्टर जेके पांडेय से जानिए एसिडिटी दूर करने के उपाय

शेयर करना
Exit mobile version