उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद मकान में पांच लोगों के शव मिले हैं। यह घटना अमांपुर क्षेत्र के एक मकान की है, जो पिछले तीन दिनों से बंद था। पड़ोसियों ने मकान में कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होने की कोशिश की। अंदर का दृश्य रोंगटे खड़ा कर देने वाला था। पुलिस ने पांच शवों को बरामद किया, जिनकी पहचान श्यामवीर सिंह (50), उनकी पत्नी शीला (48), बेटियां आकांक्षा (10) और प्राची (12), और बेटे ग्रीस (8) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्यामवीर सिंह ने पहले अपनी पत्नी, बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस अब मामले की गहरी जांच कर रही है और यह पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या इस आत्महत्या के पीछे कोई कर्ज़ या अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

योगी सरकार के बजट पर सपा विधायक Pinky Singh Yadav ने उठाया ऐसा बवाल, मच गया हडकंप!

शेयर करना
Exit mobile version