उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है। 32.7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सीएम योगी फैन फॉलोइंग और सोशल मीडिया रीच के मामले में देश के अन्य सभी मुख्यमंत्रियों से काफी आगे निकल गए हैं।

बता दें, लोकप्रियता की इस रेस में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तीसरे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चौथे पायदान पर बने हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपने सुशासन मॉडल, कड़े फैसलों और व्यापक जनाधार के कारण सीएम योगी की सोशल मीडिया पर उपस्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

राजनेताओं की व्यक्तिगत सोशल मीडिया रैंकिंग में सीएम योगी देश भर में शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता उनके विशाल समर्थक वर्ग और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है।

Virendra Singh से सुनिए,आँधी,बयार,लहर और चुनाव का रिजल्ट,यूपी में किसे मिलेगी बढ़त

शेयर करना
Exit mobile version