उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चौक सर्राफा बाजार में एक प्रतिष्ठित कारोबारी से 4.42 करोड़ रुपये की सोने की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने असली सोना बताकर कारोबारी को तांबे की ईंटें थमा दीं और बदले में करोड़ों के असली सोने के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत के बाद चौक थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें, घटना के अनुसार रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला अजय चौधरी नामक शख्स सर्राफा दुकान पर पहुंचा था। उसने दावा किया कि उसके रिश्तेदार के पास भारतीय सेना से मिलीं 2,861 ग्राम वजन की 4 सोने की ईंटें मौजूद हैं। कारोबारी को झांसे में लेकर आरोपियों ने इन कथित सोने की ईंटों के बदले 4.42 करोड़ रुपये मूल्य के असली सोने के आभूषण और 20 लाख रुपये नगद हासिल कर लिए।

आरोपियों के जाने के बाद जब कारोबारी ने ईंटों की गुणवत्ता की जांच कराई, तो पता चला कि वे सोने की जगह तांबे की ईंटें थीं। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौक पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय चौधरी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

"विनोद साहनी की पुलिस ने मिल कर हत्या करी है",सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version