नई दिल्ली : गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हेल्थ पिटीशन पर सुनवाई की। इस दौरान, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर चिंता जताई और कहा कि हर नागरिक की जान कीमती है और सरकार को इसकी सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए।
सोनम वांगचुक की मेडिकल कंडीशन पर रोज़ाना क्लिनिकली नज़र रखी जाए – कोर्ट
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सोनम वांगचुक का रोज़ाना मेडिकल चेक-अप होता है और उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी रेगुलर शेयर की जाती है। SG के आश्वासन पर, कोर्ट ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक की मेडिकल कंडीशन पर रोज़ाना क्लिनिकली नज़र रखी जाए और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ज़रूरत पड़ने पर कोई भी मेडिकल मदद दी जाए। इस निर्देश के साथ, कोर्ट ने पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन का निपटारा कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी
बता दे कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम मानचुंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि मानसून सत्र से पहले 20 जुलाई को राजनीतिक दलों के समर्थक और नेता जंतर-मंतर पहुंचेंगे.
उसे देखते हुए पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. सोनम वांगचुक की तबीयत भी बिगड़ रही है, जिसके चलते पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा सकती है।



