आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया , वहीं फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, मंगेशकर परिवार के सदस्यों, ए आर रहमान और बहन उषा मंगेशकर समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आवाज को संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आशा भोंसले की आवाज भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर थी उन्होंने कहा कि उनके गीत और संगीत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे इसके अलावा कई दिग्गज कलाकारों और नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को अतुलनीय बताया

मुंबई में ली अंतिम सांस
सुरों की मलिका और दिग्गज गायिका आशा भोंसले का रविवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया , बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई
कम उम्र में शुरू हुआ था संगीत का सफर
8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा भोंसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था उन्होंने 1940 के दशक में गायन की शुरुआत की और धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हो गईं अपने लंबे करियर में उन्होंने हजारों गीत गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा
संगीत जगत के एक युग का अंत
आशा भोंसले ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ गजल भजन और पॉप संगीत में भी अपनी अलग पहचान बनाई उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है हालांकि उनकी मधुर आवाज और गीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे














