Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए है…तमिलनाडु में पिछले काफी दिनों से सरकार बनाने को लेकर मची गहमागहमी के बाद आज टीवीके चीफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है….

विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के साथ में कई नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है…बता दें कि 9 अन्य मंत्री भी शपथ ले चुके है, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं…

शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम
थिरु एन आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली
आधव अर्जुन ने मंत्री पद की शपथ ली
अरुण राज ने मंत्री पद की शपथ ली
के. ए. सेंगोटैयन ने मंत्री पद की शपथ ली
पी वेंकटरमण ने मंत्री पद की शपथ ली
R निर्मलकुमार ने मंत्री पद की शपथ ली
बता दें कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय आजकल राजनीति से लेकर सोशल मिडिया और हर जगह सुर्खियों में हैं, 51 साल की उम्र में भी विजय जिस तरह खुद को फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक रखते हैं, वह लोगों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है…इन्ही सब वजहों से विजय साउथ के डेमीगॉड माने जाते है…














