प्रयागराज: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी। कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली की ओर से दाखिल याचिका में जिला प्रशासन की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया गया है।
बिना कानूनी प्रक्रिया ध्वस्तीकरण का आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया है कि मस्जिद का ध्वस्तीकरण बिना कानूनी प्रक्रिया के किया गया। साथ ही वर्शिप एक्ट को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया गया है। याचिका में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
राज्य सरकार और जिला प्रशासन पक्षकार
मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली ने मामले में याचिका दाखिल कर राज्य सरकार और जिला प्रशासन को पक्षकार बनाया है। याचिका के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामले में दखल की मांग की गई है।
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच करेगी सुनवाई
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच करेगी। अब सुनवाई के दौरान मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर लगाए गए आरोपों और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर अदालत के समक्ष पक्ष रखा जाएगा।



