कानपुर। शहर के आर्यनगर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई और प्रशासन के बीच तनातनी का मामला सामने आया है। आज परमट स्थित एक सरकारी स्कूल का शिलान्यास होना है, जिससे पहले पुलिस ने विधायक के घर के बाहर कड़ा पहरा बैठा दिया है।

बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता

शुक्रवार सुबह से ही अमिताभ बाजपेई के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती देखी गई। पुलिस ने विधायक के घर को जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे वहां आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। विधायक को फिलहाल पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जताया विरोध

पुलिस की इस घेराबंदी का विरोध करते हुए विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आज परमट स्थित एक सरकारी स्कूल के शिलान्यास का कार्यक्रम तय है। इससे पहले बीते दो दिनों से क्षेत्र में तनाव का माहौल था। दो दिन पहले एक घटना सामने आई थी जिसमें विधायक को चप्पल दिखाई गई थी। उस घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं। फिलहाल विधायक के समर्थकों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

NEET UG परीक्षा की नई तारीख का ऐलान,अब इस डेट को होगा एग्जाम

शेयर करना
Exit mobile version