संभल: जिले के चंदौसी तहसील क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक परिवार के लिए सांप जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले एक महीने के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों को सांप ने डस लिया। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में दहशत का माहौल है।

एक महीने में परिवार के 4 लोगों को डसा

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले परिवार की एक किशोरी को सांप ने अपना शिकार बनाया था। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी सांप ने डसा, लेकिन समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई।

गांव में चिंता का माहौल बना हुआ

वहीं, अब इसी परिवार की एक महिला को भी सांप ने डस लिया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद परिवार के लोग डर के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों को सांप के काटने की घटना से गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

पूरे घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने भी परिवार की मदद की। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Sambhal: एक महीने में परिवार के 4 सदस्यों को सांप ने काटा, किशोरी की मौत से ग्रामीण में दहशत

शेयर करना
Exit mobile version