बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पहचान छिपाकर युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

संदीप नाम बताकर युवती के साथ करीब सात साल तक रहने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सलमान पर संदीप नाम बताकर युवती के साथ करीब सात साल तक रहने का आरोप है। इस दौरान दोनों के तीन बच्चे भी हुए। आरोप है कि सलमान ने युवती से अपनी पहचान छिपाए रखी और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब एक बच्चे को टीका लगवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पहचान पत्र मांगे जाने के दौरान आरोपी की असल पहचान सामने आने का दावा किया गया।

आरोपी ने कथित तौर पर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

पीड़ित युवती के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोप यह भी है कि सलमान ने तीनों बच्चों को अपने पास रखकर युवती को घर से निकाल दिया।बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती चंडीगढ़ के एक मॉल में काम करती थी, जबकि आरोपी ऑटो चलाने का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लगाए गए आरोपों, बच्चों को अपने पास रखने और कथित जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

''सपा वाले बहुत थोड़े में ख़ुश हो जाते है'',MLC चुनाव नतीजों पर बोली पूजा पाल

शेयर करना
Exit mobile version