लखनऊ: महिला जन आक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि देशभर में महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उनका गुस्सा विपक्षी दलों के खिलाफ बढ़ रहा है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा महिलाओं के खिलाफ काम किया है और अब महिलाएं इनसे नाराज हैं।

सीएम योगी ने कहा, “विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। महिला आरक्षण बिल को रोक कर इन पार्टियों ने महिलाओं के साथ धोखा किया है।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग करती है।

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर यह भी आरोप लगाया कि वे बिल को लेकर महिलाओं में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए काम करती रहेगी और विपक्ष के इस भ्रामक प्रचार का जवाब जनता देगी।

''सपा,कांग्रेस, TMC से महिलाएं नाराज'', CM YOGI का मंच से जन आक्रोश रैली को लेकर बड़ा संदेश

शेयर करना
Exit mobile version