रिपोर्ट : हरिपाल, पीलीभीत

पीलीभीत : जिले की तहसील में भ्रष्टाचार का सिलसिला थम नहीं रहा है, जहां लोन की आड़ में जमीन नीलामी के नाम पर एक अमीन द्वारा किसान से अवैध वसूली की जा रही है । बताया जा रहा है कि अमीन वीरेंद्र द्वारा लगातार गरीब किसानों को परेशान कर उनसे रिश्वत वसूली की जा रही थी।

अमीन ने जमीन से झंडी हटाने और नीलामी रोकने के नाम पर वसूली,

मामला पीलीभीत के करोड़ गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव निवासी किसान रामस्वरूप से अमीन वीरेंद्र द्वारा जमीन नीलामी की धमकी देकर पैसे ऐंठे जाने का आरोप है। किसान का कहना है कि अमीन ने जमीन से झंडी हटाने और नीलामी रोकने के नाम पर लगातार अवैध मांग की।

10 हजार की रिश्वत लेते अमीन वीरेंद्र का वीडियो वायरल,

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमीन वीरेंद्र कथित रूप से किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमीन पैसा लेकर उसे अपनी जेब में रख रहा है।

प्रत्येक माह किसान से अमीन वीरेंद्र की अवैध बसूली,

किसान रामस्वरूप का आरोप है कि अमीन वीरेंद्र हर माह किसानों से अवैध वसूली करता है और नीलामी की कार्रवाई का डर दिखाकर मजबूर किसानों से पैसे ऐंठता है। पीड़ित किसान ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएम पोर्टल पर शिकायत, अमीन पर कार्यवाही या खानापूर्ति

अब सवाल यह उठता है कि जब रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो चुका है, तो प्रशासन कब तक ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगा। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने मांग की है कि अमीन वीरेंद्र पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Prateek Yadav का निधन, पोस्ट मार्टम हाउस के बाहर Aparna के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

शेयर करना
Exit mobile version