मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की घटना के बाद पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुणे पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों में शुभम लोनकर, आरज़ू बिश्नोई और कुछ अन्य नाम शामिल हैं, जिनका फेसबुक पोस्ट में जिक्र करते हुए रोहित शेट्टी के घर पर हमले का दावा किया गया था। हालांकि, मुंबई पुलिस की ओर से इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने जिन पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनकी पहचान अमन आनंद मरोटे (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकत (23) के रूप में हुई है, सभी पुणे के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

हमले के वक्त रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई के नाम से हमले का दावा किया गया था, जिसमें रोहित शेट्टी को चेतावनी दी गई थी।

इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और पुलिस जांच तेज कर रही है।

बजट को लेकर Akhilesh ने उठाया सवाल तो भड़की Anupriya Patel, कहा 'ठीक से पढ़े पहले...'

शेयर करना
Exit mobile version