Stock Market Highlights Today : US और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद ग्लोबल मार्केट में तेज़ी देखी जा रही है। इसी सिलसिले में घरेलू शेयर बाज़ार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के बाद हरे निशान में बंद हुआ। हफ़्ते के दूसरे दिन आज IT कंपनियों के स्टॉक्स में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
सोमवार को 1 परसेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ था बाज़ार
मंगलवार को BSE सेंसेक्स 544.15 पॉइंट्स (0.71%) बढ़कर 76,808.48 पॉइंट्स पर बंद हुआ था। वहीं, NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 135.25 पॉइंट्स (0.57 परसेंट) की बढ़त के साथ 23,989.15 पॉइंट्स पर बंद हुआ। आपको बता दें कि इससे पहले, सोमवार को भी बाज़ार करीब 1 परसेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, पिछले हफ़्ते शुक्रवार को बाज़ार 2 परसेंट से ज़्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। HCL Tech के शेयर में तेज़ी
आज सेंसेक्स के 30 में से 21 स्टॉक बढ़त के साथ ग्रीन ज़ोन में और बाकी 9 स्टॉक गिरावट के साथ रेड ज़ोन में बंद हुए। वहीं, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 30 कंपनियां बढ़त के साथ ग्रीन निशान में और बाकी सभी 20 कंपनियां गिरावट के साथ रेड निशान में बंद हुईं। सेंसेक्स कंपनियों में शामिल IT कंपनी HCL Tech के शेयर आज 3.59 परसेंट की बंपर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज़्यादा 0.86 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए।
NTPC समेत इन स्टॉक्स में आई जबरदस्त तेज़ी
इनके अलावा बजाज फिनसर्व 2.13 परसेंट, NTPC 2.10 परसेंट, हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी 2.10 परसेंट, TCS 1.72 परसेंट, बजाज फाइनेंस 1.72 परसेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.59 परसेंट, टेक महिंद्रा 1.45 परसेंट, ITC 1.32 परसेंट, टाइटन 1.20 परसेंट, HDFC बैंक 0.96 परसेंट, भारती एयरटेल 0.93 परसेंट, अडानी पोर्ट्स 0.88 परसेंट, इंफोसिस 0.71 परसेंट, इटरनल 0.71 परसेंट, कोटक महिंद्रा बैंक 0.60 परसेंट, ICICI बैंक 0.54 परसेंट, L&T 0.34 परसेंट, एशियन पेंट्स 0.30 परसेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.09 परसेंट और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 परसेंट की बढ़त के साथ बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए
दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 0.81 प्रतिशत, टाटा स्टील के शेयर 0.71 प्रतिशत, बीईएल के शेयर 0.51 प्रतिशत, एसबीआई के शेयर 0.49 प्रतिशत, सन फार्मा के शेयर 0.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक के शेयर 0.19 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।















