लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है और 2017 के बाद यूपी ने विकास के क्षेत्र में नई रफ्तार पकड़ी है।
लखनऊ अब पूरी तरह बदल गया – सीएम योगी
वही मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ अब पूरी तरह बदल गया है और शहर स्मार्ट सिटी के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ आधुनिक मिसाइलों का केंद्र बन रहा है। सीएम योगी ने राजधानी में हो रहे विकास कार्यों को प्रदेश की बदलती तस्वीर का उदाहरण बताया। गोमती नदी को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गोमती नदी को साफ कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के विकास के साथ-साथ शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का ग्रोथ इंजन बन चुका
सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार अटल जी के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने विकास, आधुनिक सुविधाओं और बदलते लखनऊ का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी की तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है।
सीएम योगी के संबोधन में लखनऊ के विकास, गोमती नदी की सफाई, स्मार्ट सिटी और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को प्रमुखता से रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास की गति को आगे भी जारी रखेगी।













