वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शुक्रवार को 56वाँ जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में मना रहे है। धर्म की नगरी काशी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर मां गंगा के बीच अनोखी तस्वीर सामने आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप के साथ एक हाथ में फरसा और दूसरे में संविधान लिए हुए तस्वीर पर दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा के बीच राहुल गांधी की इस अनोखी तस्वीर पर दुग्धाभिषेक और पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने के कामना किया।

ब्रह्मणों ने किया वैदिक मंत्रोच्चारण, राहुल गांधी की तस्वीर बना चर्चा का विषय…
वाराणसी के गंगा पार युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया। राहुल गांधी के परशुराम स्वरूप वाली तस्वीर पर पुष्पवर्षा और दुग्धाभिषेक के साथ 11 किलो का लड्डू वाले केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर राहुल गांधी के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की। वही राहुल गांधी के परशुराम रूपी तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस तस्वीर को लेकर ब्राह्मण समाज और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता आलोचना कर रहे है, तो वही दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे अपना भाव बता रहे है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, राहुल गांधी के लिए की कामना…
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। खासकर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन को अलग अलग अंदाज में मना रहे है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में मोहब्बत की दुकान लगाने का काम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है। वह सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर चलते है, यही वजह है कि देश में सभी लोग मिलजुलकर भाई चारे के साथ रहते है। मौजूदा सरकार इस भाईचारे को समाप्त करना चाहती है लेकिन राहुल गांधी ऐसा होने नहीं देंगे।


