रायबरेली : TET की परीक्षा देने आए तीन अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन गेट के बाहर दुकानदार और उसके साथियों ने पीट दिया। तीनों घायलों का आरोप है कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव नहीं किया। घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने नगर थाना पुलिस के साथ डायल-112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के नगर थाना अजीत नगर निवासी प्रमित, पोस्ट वार्ड निवी निवासी स्वतंत्र कुमार, पुरानी आबकारी निवासी आशीष कुमार TET की परीक्षा देने के लिए रेलवे स्टेशन गेट के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान में खाना खाते समय प्याज मांगने को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई।

पुलिस की मौजूदगी में तीनों छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छात्र का आरोप है कि जब झगड़ा बढ़ा तो दुकानदार ने अपने आठ-10 साथियों को बुला लिया और सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में तीनों छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने समय रहते बीच-बचाव नहीं किया।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए

दबंगों के आगे बेबस खाकी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं। किसी तरह छात्रों ने अपनी जान बचाई और तुरंत नगर थाना पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद छात्रों ने आरोपी दुकानदार और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। TET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर हुई इस घटना ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि जिस इलाके में मारपीट हुई है। वह इलाका नगर थाना में क्यों आता है?

Lucknow अग्निकांड मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, अफसरों और सरकार पर कस सकता है शिकंजा

शेयर करना
Exit mobile version