मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे बेसब्री से इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक है। यह बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का बजट शुरू से ही काफी चर्चा में रहा है, फिल्म लगभग 4000 करोड़ के बजट में बन रही है, जिसकी वजह से फिल्म लगातार चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था और अब ‘रामायण’ अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
‘रामायण’ का ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा ट्रेलर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ के मेकर्स ने इसका ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है। बता दे कि मेकर्स इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर नई दिल्ली के भारत मंडपम में बड़े लेवल पर लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने वाले हैं। साथ ही, फिल्म की कास्ट के कई सदस्यों के भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने की अफवाह है। बता दें, इस फिल्म का टीज़र 3 महीने पहले रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
रणबीर बने ‘राम’ साई पल्लवी बनीं ‘माता सीता
वही फिल्म की कास्ट की बात करें तो ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ‘प्रभु श्रीराम’ और साई पल्लवी ‘माता सीता’ का रोल निभाते नज़र आएंगे। इस मेगा बजट फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश ‘लंकापति रावण’ के रोल में नज़र आएंगे और सनी देओल ‘बजरंगबली’ का रोल निभा रहे हैं। उनके अलावा, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, अरुण गोविल ‘दशरथ’, लारा दत्ता ‘कैकयी’, काजल अग्रवाल ‘मंदोदरी’, इंदिरा कृष्णन ‘कौशल्या’, कुणाल कपूर ‘इंद्र देव’ और रकुल प्रीत सिंह ‘सूर्पणखा’ के रोल में नज़र आएंगी।
‘रामायण: पार्ट 1’ कब रिलीज़ होगी?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म दिवाली 2026 में रिलीज़ होने वाली है और फ़िल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ हो सकता है। यह फ़िल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और मेकर्स इस सदियों पुरानी कहानी को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शानदार विज़ुअल इफ़ेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच शानदार अंदाज़ में पेश करने वाले हैं। ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्मों में से एक माना जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस फ़िल्म को 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बना रहे हैं और इसमें इंटरनेशनल लेवल की VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।



