नई दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
सांसद राघव चड्ढा की ओर से यह भी दावा किया गया है कि उनके पास राज्यसभा में दो-तिहाई से अधिक सांसदों का समर्थन है और वे जल्द ही पार्टी के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीनों सांसदों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की फिलहाल इस खबर को लेकर सियासी माहौल गर्म है और सभी की नजरें बीजेपी की ओर से आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।












