लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 9 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में 8 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है।

तबादला सूची के अनुसार मेरठ के SSP अविनाश पाण्डेय को हटा दिया गया है। उनकी जगह BBGTS मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है। वहीं विकास कुमार को झांसी का नया SSP नियुक्त किया गया है।इसके अलावा विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभिषेक झा को गोंडा का नया SP बनाया गया है। कृष्ण कुमार को बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP नियुक्त किया गया है।सरकार ने अविनाश पाण्डेय और चारु निगम को मुख्य तैनाती से हटाते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए प्रतीक्षा में रखा है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किए जा रहे हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों में पुलिस कप्तानों के सामने कानून व्यवस्था को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

UP Police Transfer: यूपी में 9 IPS अफसरों का तबादला, 8 जिलों के कप्तान बदले

शेयर करना
Exit mobile version