लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में यूपी पुलिस और दूरसंचार विभाग की नई भर्तियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब यूपी में कोई भी नौकरी पाने के लिए सिफारिश या पैसे की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “नियत साफ हो, नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम निश्चित रूप से मिलते हैं।” मुख्यमंत्री ने महिला बटालियन के गठन की भी घोषणा की और बताया कि महिलाओं की भर्ती संख्या में इजाफा किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में पुलिस भर्ती में पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जा रहा है और नई PAC बटालियन का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में ट्रेनिंग क्षमता में भी इजाफा किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इच्छाशक्ति होने पर किसी भी क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलते हैं, और यूपी में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है।














