यूपी में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 37 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस दौरान उनके नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के पुलिस अधीक्षक को जनहित में स्थानांतरित और तैनात किया जा रहा है।

ये बने एटीएस लखनऊ के एएसपी

सरकार के आदेश के बाद भीम कुमार गौतम को ASP एटीएस लखनऊ, स्वेताभ पांडेय ASP साइबर क्राइम मुख्यालय, सुनील कुमार सिंह-1 ASP दक्षिणी देवरिया, दिगंबर कुशवाहा उपसेनानायक 12वीं वाहिनी PAC फतेहपुर, आलोक मिश्रा ASP औरैया, शिवराज ASP बांदा बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मी निवास मिश्रा ASP भ्रष्टाचार निवारण मुख्यालय, मो.अकमल खान ASP ट्रैफिक बरेली, अतुल कुमार चौबे ASP ट्रैफिक मुजफ्फरनगर, कुलदीप सिंह-प्रथम ADCP प्रयागराज, नवीन कुमार सिंह ADCP लखनऊ बनाया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

संजीव सुमार सिंह ASP रायबरेली, वीरेंद्र कुमार ASP कंट्रोल रुम, DGP मुख्यालय, प्रमोद सिंह यादव ASP एटीएस सीतापुर, अनूप सिंह उपसेनानायक 24वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद, अशोक कुमार-1 उपसेनानायक 26वीं वाहिनी गोरखपुर, राजेश कुमार-3 अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी, वन्दना सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महोबा, अशोक कुमार-2 उपसेनानायक 20वीं वाहिनी आजमगढ़, राजेश कुमार यादव-2 ADCP लखनऊ, अर्चना सिंह अपर पुलिस अधीक्षक PAC मुख्यालय बनाई गई हैं। इसके अलावा धनंजय सिंह कुशवाहा ADCP लखनऊ, कृपा शंकर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया, राज कुमार सिंह-1 ASP नगर एटा, मनोज कुमार गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, हिमांशु गौरव ADCP आगरा, प्रभात कुमार-1 ASP अभिसूचना बरेली, नरेश कुमार ASP क्राइम बुलंदशहर, विजय आनंद उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी, अरुण कुमार सिंह-3 ASP अभिसूचना अयोध्या, रुकमणि वर्मा ASP वीमेन पावर लाइन 1090 और ममता कुरील अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अलीगढ़ बनाई गई हैं।

शेयर करना
Exit mobile version