उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 और 113 के बीच मंगलवार तड़के एक सवारियों से भरी प्राइवेट वॉल्वो बस और गिट्टी से लदे ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
तड़के 3:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बिहार नंबर की यह प्राइवेट वॉल्वो बस लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर राजस्थान नंबर का एक गिट्टी से भरा ट्रेलर आगे चल रहा था। रफ्तार तेज होने और तड़के सुबह ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण बस सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए घायल
हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर उसमें फंसे सभी 20 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के पास से फिलहाल कोई ऐसा पुख्ता दस्तावेज नहीं मिला है



