Weather Update : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 जून को उत्तर भारत, पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों, यात्रियों और मछुआरों को खास तौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है। कई जगहों पर बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने का भी खतरा है।

दिल्ली में 14 जून को भारी बारिश और तेज़ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। राजधानी में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 37 डिग्री और कम से कम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में तापमान 37 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा

पटना, गया, भागलपुर, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली और समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवा चल सकती है। पटना में मैक्सिमम टेम्परेचर 37 और मिनिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, दुमका और साहेबगंज समेत कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की स्पीड 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। देहरादून में तापमान 32 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

"वो मेरे बेटे की तरह हैं..", अभिषेक बनर्जी पर अपनी टिप्पणी के बारे में बोले TMC सांसद कल्याण बनर्जी

शेयर करना
Exit mobile version