देवरिया– मोमोज…देश का एक ऐसा स्ट्रीट फूड माना जाता है….जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सब कोई खाते हैं…पर इस मोमोज के चक्कर में एक बच्चे का घर लूट गया…जी हां सही सुना आपने, क्योंकि मोमोज की लत में एक बच्चे ने अपने घर की सारी ज्वैलरी मोमो वाले पर लूटा दी…

सुनने में ये मामला काफी अजीबोगरीब लग सकता है…पर ये हुआ है….उत्तर प्रदेश के देवरिया में, जहां पर 9वीं क्लास के बच्चे ने मोमोज वाले पर जेवर लुटा दिए.

जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मोमोज की लत में एक 9वीं क्लास के बच्चे ने घर की करीब 85 लाख रुपये की ज्वैलरी मोमोज वाले को दे दी. बच्चे ने ये जेवर तीन युवकों को दिए, जिन्होंने उसकी मासूमियत का फायदा उठाया….

इसके बाद में जब परिजनों ने अलमारी खाली देखी, तो वे दंग रह गए और सख्ती से पूछताछ के बाद बच्चे ने सच उगल दिया. इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई फिर पुलिस ने मामले में एक्शन लिया. इस मामले में एक युवक और एक युवती पुलिस हिरासत में हैं, और जांच जारी है…

02 February 2026 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version