नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के आश्वासन पर सवाल उठाए हैं।

जाने केजरीवाल ने क्या कहा

केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन की हकीकत खुद सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही थी, उसी मामले में आरोपी कोर्ट में निर्दोष साबित हो गए।

वही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जांच एजेंसियां कोर्ट में ठोस सबूत पेश नहीं कर पा रही हैं और आरोपी बरी हो रहे हैं, तो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का क्या फायदा होगा।

कड़ी कार्रवाई की जरूरत है

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। AAP नेता ने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों का भरोसा बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

Sonam wangchuk का अनशन खत्म, JP Nadda और Jitendra Singh से मुलाकात के बाद बड़ा कदम

शेयर करना
Exit mobile version