मेरठ: सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ध्वस्तीकरण अभियान के तहत 5 निर्माणों में से 3 को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी है। मौके पर आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी मौजूद हैं।

सेंट्रल मार्केट आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

"एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया", Chandrashekhar Azad का चौंका देने वाला आरोप

शेयर करना
Exit mobile version