सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगा ली। दोनों के गले में दुपट्टे से लाशें मिली हैं। आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका की मांग में सिंदूर लगाया गया था। इसके बाद दोनों ने गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
गांव वालों के मुताबिक, दोनों शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने-अपने घर से निकले थे। सुबह जब कुछ लोग खेतों की तरफ गए तो उन्होंने गांव के बाहर आम के पेड़ पर दोनों की लाशें लटकी देखीं। गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों लाशों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार सुबह नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में हुई।
जानिए क्या है पूरा मामला
घटना जिला हेडक्वार्टर से 50 km दूर रामपुर क्योटाना गांव की है। जहां प्रीवंश (19) का पड़ोस में रहने वाली रजनी (16) से अफेयर चल रहा था। लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस तरह रजनी की सगाई हो गई और 6 फरवरी को शादी हो गई। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। उससे पहले इशाया प्रेमी के साथ जान दे दी।
मृतक युवक के पिता रामू ने बताया कि दो दिन पहले लड़की के घरवालों ने प्रेम-प्रसंग होने की शिकायत की थी। हमने कहा था कि हमने अपने बेटे को डांटा था। आज देर रात करीब 3 बजे लड़की के घरवाले घर आए और पूछा कि मेरा लड़का कहां है, छत पर देखने पर लड़का गायब था और उसकी लड़की भी गायब थी। हम लोग ढूंढ रहे थे, तभी सुबह जानकारी मिली कि दोनों की लाशें गांव के बाहर लटकी हुई हैं।
फरवरी में हो चुका था तिलक
गांववालों के मुताबिक, रजनी की शादी इसी साल नवंबर में तय हुई थी। बताया जा रहा है कि फरवरी में उसका तिलक भी हो गया था और परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। लेकिन दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रहती थी। हालांकि, लड़की के पिता ने प्रेम संबंध की जानकारी से इनकार किया है। घटना के बाद से लड़की के परिवार ने चुप्पी साध रखी है।
लड़की की मांग में सिंदूर मिला
वही जांच के दौरान गांव वालों और पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे पूरा मामला और इमोशनल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिंदूर लगाया था। पेड़ के तने पर सिंदूर के निशान भी मिले हैं।
बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस अभी भी सभी फैक्ट्स की जांच कर रही है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों का इंतजार कर रही है।
प्रेम संबंधों से इनकार कर रहे हैं रिश्तेदार
दिलचस्प बात यह है कि गांव में प्रेम संबंध की चर्चा होने के बावजूद, पुलिस पूछताछ में दोनों परिवारों ने इस बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।



