मथुरा: मथुरा के गोवर्धन में शाही घुड़चढ़ी का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक जीजा ने अपने दो सालों को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जीजा ने दोनों दूल्हों को 1-1 करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई। 500-500 रुपये के नए नोटों से तैयार की गई इन मालाओं की लंबाई करीब 100 फीट बताई जा रही है।

मालाएं इतनी भारी थीं कि उन्हें संभालना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को ये मालाएं पहनाई गईं। इस दौरान घुड़चढ़ी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और शाही अंदाज की चर्चा होने लगी।

दरअसल, यह तोहफा राजस्थान के कामां के नंदोला के सरपंच योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को दिया। दोनों दूल्हे मार्बल का कारोबार करते हैं। उनकी घुड़चढ़ी के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

300 वाली दवा 2300 में बेच रहे थे! UP में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़

शेयर करना
Exit mobile version