भारत सरकार ने अपनी रक्षा शक्ति को और मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने 114 नए राफेल जेट और 6 P-8I समुद्री विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम भारतीय वायुसेना और नौसेना की ताकत को और बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा।
बता दें, यह प्रस्ताव लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत का है। जिसमें 114 राफेल जेट की खरीद से भारतीय वायुसेना की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में पहले से ही तैनात किया जा चुका है और उनके प्रदर्शन को लेकर भारतीय सेना में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह विमान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं और युद्ध की स्थिति में काफी प्रभावी साबित होते हैं।
वहीं, इसके साथ ही 6 P-8I समुद्री विमान की खरीदारी पर मंजूरी दी गई है, जो भारतीय नौसेना के लिए समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे। यह विमान समुद्री निगरानी और शिकार ऑपरेशंस के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। P-8I विमान भारतीय नौसेना की क्षमता को और बढ़ाएंगे और समुद्री सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।
बता दें, इस खरीद के साथ ही भारत की रक्षा नीति में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। इन विमानों की खरीद से न केवल भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी, बल्कि देश की सुरक्षा क्षमताओं को भी एक नई दिशा मिलेगी।
रक्षा मंत्रालय इस प्रकार के और सुधारों पर विचार कर रहा है ताकि भारत की सुरक्षा स्थिति को बेहतर किया जा सके। यह कदम भारत को एक और मजबूत और आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति बना देगा, जो विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम होगा।



