Keir Starmer Resignation : ब्रिटेन की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चौतरफा दबाव और अपनी ही लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते भारी असंतोष के बाद अपने पद से इस्तीफे दे दिया है । जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत दिलाने वाले कीर स्टार्मर का कार्यकाल दो साल भी पूरा नहीं हो सका।

पिछले कई महीनों से देश में बढ़ती महंगाई, इमिग्रेशन (अवैध अप्रवासन) के मुद्दे को संभालने में विफलता और गिरती लोकप्रियता के कारण वे अपनी ही पार्टी के सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों के निशाने पर थे, जिसके बाद उन्होंने आखिरकार पद छोड़ने का फैसला किया।

पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के हित में है। स्टार्मर ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला ब्रिटेन की बेहतरी के लिए है।

जाने क्य़ा थी वजह ?

स्टार्मर के इस अचानक इस्तीफे के पीछे तात्कालिक कारण लेबर पार्टी के ही दिग्गज नेता और ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम की मेकरफील्ड उपचुनाव में हुई हालिया ऐतिहासिक जीत को माना जा रहा है। बर्नहैम की संसद में वापसी के साथ ही स्टार्मर के खिलाफ बगावत तेज हो गई थी और आधे से ज्यादा कैबिनेट मंत्रियों ने उन्हें साफ शब्दों में कह दिया था कि उनका समय अब पूरा हो चुका है।

Mayawati के ब्राह्मण ट्वीट पर ऐसा क्या बोल गए Yogi के मंत्री? सुनकर सपाई-भाजपाई भी हुए हैरान!

शेयर करना
Exit mobile version