लखनऊ में पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बेदी राम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक लेखपाल को धमकाया.विधायक बेदी राम ने लेखपाल से कहा कि दखल देंगे तो उसकी नौकरी मुश्किल कर देंगे.

इसके अलावा, बेदी राम ने महिला पार्षद ममता को भी गालियाँ दी, जिसके बाद एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसमें विधायक की धमकियां सुनाई दे रही थीं.इस पूरी घटना का सम्बन्ध भरवारा क्षेत्र में स्थित बेदी राम के मैरिज हॉल से है, जो नाले की ज़मीन पर अवैध रूप से बना हुआ है. नगर निगम की टीम जब अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंची, तो बेदी राम ने उन्हें धमकाया और गालियाँ दी, जिसके बाद नगर निगम की टीम वापस लौट गई.

बेदी राम, जो पहले पेपर लीक कांड में STF द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके थे, अब विधायक अपने इस नए विवादित कदम से सुर्खियों में हैं…

व्रत रखने वाले लोगों को Akhilesh की नसीहत, बोले-"अमेरिका से जो समझाता हुआ है उसमें..."

शेयर करना
Exit mobile version